Khalil Gibran एक लेबनानी-अमेरिकी कलाकार, कवि तथा न्यूयॉर्क पेन लीग के लेखक थे। खलील जिब्रान का जन्म 6 january 1883 तथा मृृत्यु 10 january 1931 हुआ था।
उन्हें अपने चिंतन के कारण समकालीन पादरियों और अधिकारी वर्ग का कोपभाजन होना पड़ा और जाति से बहिष्कृत करके देश निकाला तक दे दिया गया था।
Contents
- 1 Khalil Gibran 45 top quotes in hindi
- 2 5. Khalil Gibran, क्या कभी यह जाना गया है कि प्रेम स्वयं अपनी गहराई जानता है जब तक कि बिछड़ने का वक़्त ना आये?
- 3 नेपोलियन बोनापार्ट के प्रभावशाली अनमोल विचार
- 4 21. Khalil Gibran, स्वतंत्रता के बिना जीवन आत्मा के बिना शरीर के सामान है।
- 5 नेपोलियन हिल के प्रभावशाली वचन हिन्दी में
- 6 34. Khalil Gibran, आपका दोस्त आपकी ज़रूरतों का जवाब है।
- 7 41. Khalil Gibran, बर्फ और तूफान फुलों को तबाह कर सकते हैं, लेकिन बीज नहीं मर सकते।
- 8 Free hindi knowledge
Khalil Gibran 45 top quotes in hindi
1. अगर मेरा अस्तित्व किसी के नष्ट होने का कारण बनता है तो मौत मुझे अधिक आकर्षक और प्रिय होगी।
2. मित्रता हमेंशा एक मधुर ज़िम्मेदारी है, अवसर कभी नहीं।
3. मैं तुमसे प्रेम करता हूँ जब तुम अपने मस्जिद में झुकते हो, अपने मंदिर में घुटने टेकते हो, अपने गिरजाघर में प्रार्थना करते हो। क्योंकि तुम और मैं एक ही धर्म की संतान हैं, और यही भावना है।
4. जो शिक्षक वास्तव में बुध्दिमान है वो आपको अपने ज्ञान प्रकोष्ठ में प्रवेश करने का आदेश नहीं देता बल्कि वो आपको आपके बुध्दि की पराकाष्ठा तक ले जाता है।
5. Khalil Gibran, क्या कभी यह जाना गया है कि प्रेम स्वयं अपनी गहराई जानता है जब तक कि बिछड़ने का वक़्त ना आये?
6. मैंने बातूनियों से शांत रहना सीखा है, असहिष्णु व्यक्तियों से सहनशीलता सीखी है, निर्दयी व्यक्तियों से दयालुता सीखी है। पर फिर भी कितना अजीब है कि मैं उन शिक्षकों का आभारी नहीं हूँ।
7. ज्ञान, ज्ञान नहीं रह जाता जब वह इतना अभिमानी हो जाए कि रो भी ना सके, इतना गंभीर हो जाए कि हँस भी ना सके और इतना स्वार्थी हो जाये कि अपने सिवा किसी और का अनुसरण ना कर सके।
8. एक दोस्त जो बहुत दूर है वो कभी-कभी करीब रहने वालों से अधिक नज़दीक होता है। क्या पहाड़, वहाँ रहने वालों की अपेक्षा घाटी से गुजरने वालों को कहीं अधिक प्रेरणादायी और स्पष्ट नहीं दिखता?
9. Khalil Gibran, दोस्त की मिठास में हास्य और खुशियों का बाँटना होना चाहिए, क्योंकि छोटी-छोटी चीजों की ओस में दिल अपनी सुबह खोज लेता है और तरोताजा हो जाता है।
10. जाहिर वो है जो तब तक नहीं पता चलता जब तक कि कोई उसे सरलता से व्यक्त नहीं कर देता।
11. आप कैसे जीते हैं? ये ज़िन्दगी आपको क्या देती है इससे अधिक आप अपनी ज़िंदगी को क्या नज़रिया देते हैं इसपर निर्भर करता है। जितना आपकी ज़िंदगी में क्या हुआ इससे अधिक जो हुआ उसे आप कैसे देखते हैं इसपर निर्भर करता है।
12. Khalil Gibran, आस्था एक अन्तरंग ज्ञान है, प्रमाण से परे।
नेपोलियन बोनापार्ट के प्रभावशाली अनमोल विचार
13. काम प्रेम की अभिव्यक्ति है। और यदि आप प्रेम से नहीं सिर्फ बेमन से काम कर सकते हैं तो बेहतर होगा कि आप अपना काम छोड़ दें और मंदिर के गेट पर बैठ कर उनसे भीख लें जो ख़ुशी से काम करते हैं।
14. थोड़ा ज्ञान जो प्रयोग में लाया जाए वो बहुत सारा ज्ञान जो बेकार पड़ा है उससे कहीं अधिक मूल्यवान है।
15. मुझे उस ज्ञान से दूर रखो जो रोता न हो, उस दर्शन से दूर रखो जो हँसता न हो और उस महानता से दूर रखो जो बच्चों के सामने सर न झुकाता हो।
16. आगे बढ़ो, कभी रुको मत, क्योंकि आगे बढ़ना पूर्णता है। आगे बढ़ो और रास्ते में आने वाले काँटों से डरो मत, क्योंकि वे सिर्फ गन्दा खून निकालते हैं।
17. Khalil Gibran, ये मत भूलो की धरती तुम्हारे पैरों को महसूस करके खुश होती है और हवा तुम्हारे बालों से खेलना चाहती है।
18. यदि कोई और आपको चोट पहुंचाता है तो हो सकता है आप उसे भूल जाएँ लेकिन यदि आप उसे चोट पहुंचाते हैं तो आप हमेंशा याद रखेंगे।
19. यदि आपका ह्रदय ज्वालामुखी है तो भला आप फूलों के खिलने की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं?
20. यदि आप अपने राज़ हवा से बताते हैं तो उनके पेड़ों को पता चलने का दोष हवा को नहीं देना चाहिए।
21. Khalil Gibran, स्वतंत्रता के बिना जीवन आत्मा के बिना शरीर के सामान है।
22. Khalil Gibran, प्रेम के बिना जीवन उस वृक्ष के सामान है जिसपे ना बहार आये ना फल हों।
23. जब आप खुश हों तब गहराई से अपने ह्रदय में देखिये और आप पायेंगे कि जिस चीज ने आपको दुखी किया था वही आपको ख़ुशी दे रही है। जब आप दुखी हों, तब फिर अपने हृदय में झांकिए, और आप देखेंगे की असल में आप जिसके लिए रो रहे हैं वही आपकी ख़ुशी रहा है।
24. Khalil Gibran, आत्मा जो चाहती है वो पा लेती है।
25. उदारता जितना आप दे सकते हैं उससे अधिक देना है, और गर्व जितना आप ले सकते हैं उससे कम लेना है।
26. Khalil Gibran, जीवन और मृत्यु एक हैं जैसे नदी और समुद्र एक हैं।
27. ये मत कहो कि, “मैंने सच खोज लिया है,” बल्कि ये कहो कि, “मैंने एक सच खोज लिया है” ।
नेपोलियन हिल के प्रभावशाली वचन हिन्दी में
28. आपकी रोजमर्रा की ज़िन्दगी आपका मंदिर और आपका धर्मं है। जब आप इसमें प्रवेश करते हैं तो पूरी तरह से प्रवेश करिए।
29. जो सही है वो लोगों के दिल के करीब होता है, लेकिन जो दयालु है वो भगवान् के ह्रदय के करीब होता है।
30. अपने सुख-दुःख अनुभव करने से बहुत पहले हम स्वयं उन्हें चुनते हैं।
31. Khalil Gibran, आने वाली पीढ़ी गरीबी से समानता और संकट से प्रेम सीखेगी।
32. बीता हुआ कल आज की स्मृति है, और आने वाला कल आज का स्वप्न है।
33. कल हम राजाओं की आज्ञा मानते थे और शाशकों के सामने सर झुकाते थे। लेकिन आज हम केवल सत्य के सामने घुटने टेकते हैं, सुन्दरता का अनुसरण करते हैं, और केवल प्रेम की आज्ञा मानते हैं।
34. Khalil Gibran, आपका दोस्त आपकी ज़रूरतों का जवाब है।
35. जब हम सलाह के लिए एक दूसरे की तरफ देखते हैं तब हम अपने दुश्मनों की संख्या घटा लेते हैं।
36. जब आप अपनी संपत्ति देते हैं तब आप देते तो हैं मगर बहुत, पर जब आप खुद को देते हैं तब आप वास्तविकता में देते हैं।
37. जो पुरुष स्त्रियों के छोटे-छोटे अपराधों को क्षमा नहीं करते, वे उनके महान गुणों का सुख नहीं भोग सकते।
38. यथार्थ में अच्छा वही है जो उन सब लोगों से मिलकर रहता है जो बुरे समझे जाते हैं।
39. संसार में केवल दो तत्व हैं। एक सौंदर्य और दूसरा सत्य। सौंदर्य प्रेम करने वालों के हृदय में है और सत्य किसान की भुजाओं में।
40. यदि तुम जाति, देश और व्यक्तिगत पक्षपातों से जरा ऊँचे उठ जाओ तो निःसंदेह तुम देवता के समान बन जाओगे।
41. Khalil Gibran, बर्फ और तूफान फुलों को तबाह कर सकते हैं, लेकिन बीज नहीं मर सकते।
42. Khalil Gibran, कितना अंधा हैं वह व्यक्ति जो अपनी जेब से दूसरे का दिल खरीदना चाहता हैं।
43. वह उल्लू जिसकी आँखें केवल रात के अंधेरे मे ही खुलती हैं, प्रकाश के रहस्य को कैसे जान सकता हैं।
44. मैं ही आग हूँ, मैं ही कूड़ा-करकट, मेरी आग मेरे कूड़े को जलाकर भस्म कर दे तो मैं अच्छा जीवन पाऊँगा।
45. अमीर और ग़रीब का फ़र्क कितना नगण्य हैं।एक ही दिन की भूख और एक ही घंटे की प्यास दोनों को समान बना देती हैं।
Free hindi knowledge
यह Motivation आप FHK यानी FREE HINDI KNOWLEDGE यानी FREEHINDIKNOWLEDGE.COM पर पढ़ रहे है। इस वेबसाइट पर अनेकों प्रकार के Motivation quotes, famous story, best education, essay, fun, life changing quotes और भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।