गरीब आदमी का जीवन कैसा होता है?, एक गरीब व्यक्ति का जीवन बहुत ही कठिन और दुर्लभ भरा होता हैं। वे केवल आशा और विश्वास पर जीते हैं।
Contents
- 1 Poor people life in Hindi | गरीब आदमी की जीवनी| गरीब आदमी पर निबंध लिखें?
- 2 गरीब व्यक्ति पर शॉर्ट निबंध – free hindi knowledge
- 3 अमीर कैसे बने?
- 4 Poor people quotes & thought in hindi | गरीब व्यक्ति के अनमोल विचार
- 5 6. हम गरीब लोग रोज सवेर जगते हैं और ईश्वर को धन्यवाद देते हैं कि आज फिर हमें ईश्वर ने नयी जिंदगी दिया।
- 6 Free hindi knowledge
Poor people life in Hindi | गरीब आदमी की जीवनी| गरीब आदमी पर निबंध लिखें?
उनके पास न तो किसी से नाराज़ होने का समय होता हैं। और ना ही वे किसी से नाराज़ होते हैं।
वे अपने रोजमर्रा के जीवन में फसे रहते हैं। वे रोज काम करते हैं और रोज खाते हैं। वे जिस दिन काम न करे उस दिन वे भोजन भी नहीं करते हैं।
वे कुछ खरीदने बाजार भी जाते हैं तो देखते हैं कि सबसे सस्ता कौन बेच रहा हैं। हर जगह भाव या दाम या कीमत पुछते रहते हैं। जब यकीन हो जाता है कि यह समान सबसे कम दाम में बेच रहा हैं तो वे खरीद लेते हैं।
गरीब व्यक्ति पर शॉर्ट निबंध – free hindi knowledge
एक गरीब आदमी के पास हर एक पैसे कीमत होती हैं। एक अमीर व्यक्ति का क्या हैं? उसके करोड़ों रुपया किसी कारण से बर्बाद हो जाये तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन एक गरीब आदमी कुछ पैसे गिरा दे तो उसे हजार बार खोजता हैं। जहाँ जाता हैं उस पैसे को खोजता हैं।
मैंने पहले ही बता दिया हैं कि एक गरीब आदमी का जीवन बहुत दुर्लभ और अपमान जनक होता हैं। हर कोई उसका अपमान करते हैं। वह चाहे तो उस सब को अपने अपमान का बदला ले ले। लेकिन सोचता है कि अपने अपमान का बदला लेले। तो उसके रोजगार का क्या होगा आखिरकार वे ही तो उस रोजगार देते हैं।
जिनसे उसका गुजारा चलता हैं। इसलिए वह हर समय अपमान सहता रहता है और अपमान सहते हुए एक दिन दुनिया छोड़ के चला जाता हैं।
अमीर कैसे बने?
गरीब आदमी कभी भी ठीक से खाना ( भर पेट ) नहीं खा पाता हैं। जिस दिन वह भर पेट खाना खा ले। उस दिन वह खुद को खुद-किस्मत समझता हैं।
जिस प्रकार एक अमीर व्यक्ति का बेटा एक अमीर आदमी बनता हैं। उसी प्रकार एक गरीब आदमी का बेटा गरीब होता जाता हैं। यह गरीबी यही नहीं रुकती। यह पिडी से पिडी चलती रहती हैं।
इनके जीवन का कोई मोल ही नहीं होता। इनके जीने और मरने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।
सरकार और लोगों को उनके बारे में सोचना चाहिए। नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब सारे गलत काम गरीब व्यक्ति करने लगेगा।
Poor people quotes & thought in hindi | गरीब व्यक्ति के अनमोल विचार
1. हम जन्म लेते हैं और रोज मरते हैं।
2. हम स्वाभिमानी व्यक्ति हैं। एक समय खाना नहीं खायेंगे। लेकिन कभी किसी के सामने झुकेगे नहीं।
3. हम गरीब हैं तो क्या हुआ? हमारी भी जिंदगी हैं। हमारी भी कहानी है?
4. आज जो तुम पैसे की अकड़ मुझे दिखा रहे हो। कभी ये पैसो को दिमाग से निकाल दो और हमारे तरह जीवन जी कर देखों। तब समझ में आयेगा कि गरीब व्यक्ति का जीवन कैसा होता है?
5. हम गरीब लोग हैं। हम कमाते हैं तो खाते हैं और नहीं कमाते तो नहीं खाते हैं।
6. हम गरीब लोग रोज सवेर जगते हैं और ईश्वर को धन्यवाद देते हैं कि आज फिर हमें ईश्वर ने नयी जिंदगी दिया।
7. तुम अमीर हो। तो हमें नालायक मत समझो।
8. पता नहीं तुम अमीरों को क्या बिमारी हैं? कि तुम हम गरीबों और लाचार लोगों को आदमी क्यों नहीं समझते हो?
9. हम सब गरीब फैसला कर ले कि तुम अमीरों के यहाँ काम नहीं करेंगे तो सोचो तुम अमीरों का क्या होगा?
Free hindi knowledge
यह Poor man essay आप FHK यानी FREE HINDI KNOWLEDGE यानी FREEHINDIKNOWLEDGE.COM पर पढ़ रहे है। इस वेबसाइट पर अनेकों प्रकार के Motivation quotes, famous story, best education, essay, fun, life changing quotes और भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।