50+ relationship misunderstanding quotes in hindi | रिश्तों पर अनमोल सुविचार

hindi quotes on relationship

रिश्ता एक ऐसा शब्द है जिसका अर्थ ही कुछ अजीब होता हैं। वह शब्द जिसके साथ जुड़ जाता हैं। उसका वह महत्व बड़ा देता हैं। दुश्मन को भी दोस्त बना देता हैं।

 

रिश्तों पर अनमोल सुविचार | relationship misunderstanding quotes in hindi

 

1. जिन रिश्तों पर कभी शक ना हो न तो वह रिश्ता बहुत खूबसूरत होता है।

 

2. कभी भी दूसरों की बातें सुनकर अपने रिश्ते को खत्म मत करिए, रिश्ते अपने होते हैं दूसरों के नहीं।

 

3. रिश्तों की खूबसूरती एक दूसरे को समझने में है, खुद जैसा इंसान तलाश करोगे तो अकेले रह जाओगे।

 

4. रिश्ता बहुत गहरा हो या न हो लेकिन भरोसा बहुत गहरा होना चाहिये।

 

5. पता नहीं क्या जादू है तेरी निगाहों में कि तुम्हारा नज़रभर देख लेना भी हमारे दिल को सकून देता है।

 

6. कुछ रिश्ते शब्द और सोच की वजह से खत्म हो जाते हैं, क्योंकि कभी वह समझ नहीं पाते, तो कभी समझा नहीं पाते।

 

7.  वक्त, दोस्त और रिश्ते ये वो चीजें हैं, जो हमें मुफ्त मिलती हैं, मगर इनके बेशकीमती होने का अहसास तब होता है, जब ये कहीं खो जाती हैं।

 

8. कोई रिश्ता बड़ा नहीं होता, बस जो उस रिश्ते को संभाल ले, वह सबसे बड़ा होता है।

 

9. समझ लेते है ख़ामोशी को अपने, बोलना पड़ जाए तो रिश्ता कैसा।

 

10. सबसे सुंदर रिश्ता दो आँखों का होता हैं, जिंदगी भर एक एक दूसरें को देखें बिना एक साथ खुलते हैं और एक साथ ही बंद होते है, एक साथ रोते हैं और एक साथ सोते है।

 

relationship misunderstanding quotes in hindi

 

11. अपने परिवार का साथ कभी मत छोड़ना, क्योंकि एक परिवार ही ऐसा होता है जो आपको आपकी कमियों समेत भी स्वीकार करता है।

 

12. अगर दो लोगो में कभी लड़ाई ना हो तो समझ लेना,
रिश्ता दिल से नहीं दिमाग से निभाया जा रहा है।

 

13. अच्छे रिश्तों को वादे और शर्तों की जरूरत नहीं होती, बस दो खूबसूरत लोग चाहिए, एक निभा सके, दूसरा उसको समझ सके।

 

14. अपना और पराया क्‍या है मुझे तो बस यही पता है,
जो भावनाओं को समझे वो अपना और जो भावना से परे हो वो पराया, जो दूर रहकर भी पास हो वो अपना और जो पास रहकर भी दूर हो वो पराया।

 

15. जीत की आदत अच्छी होती है, पर कुछ रिश्तों में हार जाना भी बेहतर होता है।

 

16. बातचीत के बिना कोई रिश्ता नहीं, सम्मान के बिना कोई प्यार नहीं, विश्वास के बिना निभाए जाने का कोई वजह नहीं।

 

17. आपने किसका कितना किया है ये मायने नहीं रखता बल्कि आपने किस नियत से किया है, ये मायने रखता है।

 

18. मतलब से कितने ही रिश्ते बनाने की कोशिश करो, वो रिश्ता कभी नहीं बनता‌, और प्यार से बने रिश्ते को तोड़ने की कितनी भी कोशिश करो, वो रिश्ता कभी नहीं टूटता।

 

19. ये रिश्ते भी अजीब होते है, बिना विश्वास के नहीं होते, और बिना धोखे के खत्म नहीं होते।

 

20. शीशा और रिश्ता दोनो ही बड़े नाजुक होते हैं, दोनों में सिर्फ एक ही फर्क है, शीशा गलती से टूट जाता है और रिश्ता गलतफहमी से।

 

relationship motivational quotes in hindi

 

21. प्यार इंसान से करो उसकी आदत से नहीं, रुठो उनकी बातों से मगर उनसे नहीं, भूलो उनकी गलतियाँ पर उन्हें नहीं, क्योंकि रिश्तों से बढकर कुछ भी नहीं।

 

22. रिश्ते का नाम जरूरी नहीं होता मेरे दोस्त, कुछ बेनाम रिश्ते भी रुकी जिंदगी को साँस देते है।

 

23. खुश हूँ और सबको खुश रखता हूँ, लापरवाह हूँ फिर भी सबकी परवाह करता हूँ, मालूम है कोई मोल नहीं मेरा, फिर भी अनमोल लोगों से रिश्ता रखता हूँ।

 

24. बातें ही होती है जिससे इंसान दिल में उतर जाता है या फिर दिल से उतर जाता है।

 

25. जीवन में रिश्ता होना जरुरी है लेकिन उस रिश्ते में जीवन होना जरुरी है।

 

26. रिश्ते तब ठीक होते है, जब गुस्से के समय थोड़ा रुक जाने से और गलती के समय थोड़ा झुक जाने से।

 

27. एक मिनट लगता है, रिश्तों का मज़ाक उड़ाने में, और सारी उम्र बीत जाती हैं, एक रिश्ते को बनाने में।

 

28. परिवार के साथ खाना खाने से अच्छा कोई बेहतरीन समय हो ही नही सकता।

 

29. रिश्तों की डोर तब कमजोर होती है, जब इंसान ग़लतफहमी में पैदा होने वाले सवालों का जवाब खुद ही बना लेता है।

 

30. ना दूर रहने से रिश्ते टूट जाते हैं, और ना पास रहने से जुड़ जाते हैं, यह तो एहसास के पक्के धागे है, जो याद करने से और मजबूत हो जाते है।

 

31. हर हाल में जिनके चेहरे पर मुस्कान रहती थी। आजकल वो उदास है जरूर कोई बहुत बड़ी बात है।

 

32. रिश्तों में झगड़े होते रहते हैं, बस कोई रूठे तो उसे मनाना सीखो और झगड़े को सुलझाना सीखे।

 

33. रिश्तों के बीच दूरियां तब आती है जब इंसान अपनी जिम्मेदारियों को भी बोझ समझने लगता है।

 

34. जरूरी नहीं की सारे सबक किताबों से ही सीखें, कुछ सबक जिंदगी और रिश्ते सिखा देते है।

 

35. कोशिश करो कि कोई तुमसे ना रूठे, ज़िंदगी में अपनों का साथ न छूटे, रिश्ता कोई भी हो उसे ऐसे निभाओ, की उस रिश्ते की डोर जिंदगी भर ना टूटे।

 

36. सच्चे और अच्छे रिश्ते की नींव परवाह से शुरू होनी चाहिए ना की वादों से।

 

37. रिश्तों की कदर करें, क्योंकि उसे खोना आसान है, पर उसे वापस पाना बहुत मुश्किल।

 

38. रिश्ते तो एहसास से जुड़े होते है और जहाँ एहसास नहीं होते, वहाँ रिश्ते नहीं होते।

 

39. अपने रिश्तों में इतना अपनापन, प्यार, इज़्ज़त रखो, कि जो इस रिश्ते को खोएगा यकीनन रोएगा।

 

40. ना जाने क्यों कुछ बेनाम रिश्ते भी रुकी हुई ज़िंदगी में जान सी डाल जाते है।

 

41. साथ छोड़ने वालों को तो एक बहाना चाहिए, वरणा निभाने वाले तो मौत के दरवाज़े तक साथ नही छोड़ते।

 

42. किसी इंसान को बार – बार मत तोड़ना, क्योंकि फिर उस इंसान के हिस्से में आई खुशियां भी उसे खुश नहीं कर सकती।

 

43. जहाँ सफ़ाई देनी पड़ जाये हर बार वो रिश्ते कभी गहरे नहीं होते।

 

44. हम झुककर रिश्ते क्या निभाने लगे, लोगों ने उसे हमारी औकात समझ लिया।

 

45. रिश्तों में कभी विश्वास मत तोड़ना, अगर पसंद नहीं है, तो उस रिश्ते को खत्म कर दो।

 

46. भूल जीवन का एक पेज है और सम्बन्ध पूरी किताब, जरुरत पड़े तो भूल का एक पेज फाड़ देना, लेकिन एक छोटे से पेज के लिए पूरी किताब नहीं।

 

47. जो आपके काबिल नही है उसके काबिल बनने की कोशिश भी मत करना।

 

48. उन्ही रिश्तों को अपना अच्छा वक्त दो,
जो रिश्ते बुरे वक्त में साथ दें।

 

49. कोई भी रिश्ता बनाना इतना आसान हैं जैसे मिट्टी पर मिट्टी लिखना पर उसे निभाना उतना ही मुश्किल है जैसे पानी पर पानी से पानी लिखना।

 

50. हमारा थोड़ा सा वक्त क्या बदला, उन्होंने रिश्ता भी बदल दिया।

 

relationship misunderstanding quotes in hindi

 

51. दुनिया का सबसे बेहतरीन रिश्ता वही होता है, जहां एक हल्की सी मुस्कुराहट और छोटी सी माफी से, जिंदगी दोबारा पहले जैसी हो जाती है।

 

52. रिश्ते ऐसे बनाओ कि जिसमें शब्द कम और समझ ज्यादा हो, झगड़े कम और नजरिया ज्यादा हो।

 

53. रिश्ते निभाना हर किसी के बस की बात नहीं, अपना दिल दुखाना पड़ता है, किसी और की ख़ुशी के लिए।

 

54. छोटी सी है जिंदगी खुलकर जियो, भुला के गम सारे दिल से जियो, उदासी में क्या रखा है मुस्कुरा के जियो, अपने लिए ना सही अपनों के लिए जियो।

 

55. किसी भी रिश्ते को तोड़ने से पहले एक बार अपने आप से पूछ जरूर लीजिएगा, कि आज तक उस रिश्ते को निभा क्यों रहे थे।

 

56. हर रिश्ते में अमृत बरसेगा शर्त इतनी है कि शरारते करों पर साजिशे नहीं।

Spread the love
Author: Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *